logo

पश्चिमि सिंहभूम में सड़क के बीचों-बीच मिला युवक का शव, हत्या या दुर्घटना ? 

पश्चिमि सिंहभूम में सड़क के बीचों-बीच मिला युवक का शव, हत्या या दुर्घटना ? 

द फॉलोअप डेस्क 
पश्चिमी सिंहभूम के कटोकलो थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात सड़क के बीचों-बीच एक यूवक का शव मिला है। घटना पैदमपुर गांव की है। मृतक की पहचान जिलिंगबुरु टोला गांव निवासी माली बोयपाई (22) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। 

जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने मृतक के शव को सड़क पर देखा था। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अभी तक यह पुष्टि नहीं हो पायी है कि यह दुर्घटना है या फिर हत्या। 
वहीं मृत युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जाताई है। जबकि एसएपी पारस राणा ने बताया कि शव को देखकर ऐसा लग रहा था कि किसी 4 पहिया वाहन ने इसे कुचल दिया हो। साथ ही मृतक के शरीर में कई हिस्सों पर कटने के निशान भी हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कहीं युवक का किसी के साथ कोई विवाद तो नहीं था।


 

Tags - झारखंड न्यूज पश्चिमि सिंहभूम Jharkhand News Jharkhand Latest News West Singhbhum Death